ad

निशा दुबे किशोर नगर मनोकामनेश्वर महिला मंडल की अध्यक्ष मनोनीत


 

निशा दुबे किशोर नगर मनोकामनेश्वर महिला मंडल की अध्यक्ष मनोनीत

खंडवा।। किशोर नगर स्थित श्री हनुमान वाटिका में किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा शनिवार को एक बैठक पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की मौजूदगी आहूत की गई। जिसमें प्रथम बार महिला मंडल का गठन कर कार्यकारिणी घोषित की गई। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि किशोर नगर मनोकामनेश्वर महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से निशा दुबे को मनोनीत किया गया। वहीं निशा दुबे व्दारा समिति संरक्षक पद पर  पुष्पा पांडेय, रजनी चंदानी, विजया पाराशर, दुर्गा पंडित, सुनीता चौरे, रेखा राजवैध, मंजुला चौहान, चमेली मंडलोई, उपाध्यक्ष पद पर आशा सोनवाने, कोषाध्यक्ष पद पर सुरभी मंडलोई, सचिव पद पर पूर्णिमा उपाध्याय, सहसचिव पद पर विनीता कुलकर्णी, सयोजककर्ता संगीता लाड़ एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीषा चौहान, प्रीति माहेश्वरी, स्वाति पाण्डे, मंजु गुप्ता, अलका मालवीय का मनोनयन किया गया है। वहीं किरण दुबे व्दारा पुष्पमाला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा दुबे का स्वागत किया गया। मातृशक्ति के इस गठन पर किशोर नगर रहवासी संघ, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति किशोर नगर, श्री मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति एवं रिध्दी सिध्दी महिला मंडल के समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाईयां प्रेषित की गई है। इस बैठक में किशोर नगर क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post