नार्मदीय ब्राहम्ण समाज सदैव सेवा और सर्मपण से कार्य करता है - डॉ. सीतासरन शर्मा
इटारसी 17 सितम्बर - श्री नार्मदीय ब्राहम्ण समाज इटारसी द्वारा ईश्वर रेस्टोरेन्ट इटारसी में शिक्षक एवं प्रतिमा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर सीतासरन शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द पारे सीए एसोशियेट एवं बिल्डर्स द्वारा की गई।
इटारसी नार्मदीय ब्राहम्ण समाज अध्यक्ष मनमोहन पगारे ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत किया एवं समाज में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नार्मदीय ब्राहम्ण समाज सदैव सेवा और समर्पण से कार्य करता है। माँ नर्मदा के किनारे के इस समाज ने राष्ट्र की मुख्य धारा में जुड़कर तरक्की की है। कार्यक्रम में समाज के होनहार एवं राष्ट्रीय हास्य कलाकार प्रकाश पगारे ने भी प्रस्तुति दी। समाज के द्वारा 10 शिक्षकों का सम्मान किया गया जिनमें डॉक्टर प्रमोद पगारे ,कल्पना दफ्तरी, नंदा सोहनी, तरंग चौरे, हर्ष चौरे, श्वेता पगारे ,वंदना पगारे ,ज्योतिबाला बिल्लौरे ,योगेश चौरे एवं निर्मला चौरे थे। निवेश शर्मा को एमपीपीएससी में प्रथम रेंक मिलने एवं एसडीओ /पीडब्लूडी मध्यप्रदेश शासन में नियुक्ति होने पर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया । प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रकाश पगारे ,नक्षत्र पारे, शेखर पगारे , ईशा उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, महक बिल्लौरे ,अक्षत सिटोके,सेजल पाराशर ,विकास पगारे ,आशीष पारे को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में छोटे एवं नन्हें-मुुन्ने बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें अथर्व पगारे ,गार्मी पारे,ख्याति पारे,अन्वेषा पारे,सलोनी राजवैद्वय ,छवि पारे ,तन्मय पाराशर ,अबीर शुक्ला ,अमय शुक्ला ,भावना पाराशर एवं परिधि पाराशर थे। डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने समाज के भवन निर्माण में विधायक निधी से 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन समाज के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र साकल्ले द्वारा किया गया। मंच संचालन सांस्कृतिक प्रभारी राजेन्द्र पाराशर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा एवं सुनिल राजवैद्य का विशेष सहयोग रहा।

