श्री झूलेलाल बाल गणेश मंडल का आयोजन, विशाल भंडारे में परोसी गयी दाल बाटी
श्री सिद्धीविनायक रूप में स्थापित की भगवान श्री गणेश की अति आकर्षक विशाल मूर्ति
खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन भगवान श्री झूलेलाल मंदिर के सामने प्रांगण में श्री झूलेलाल बाल मित्र गणेश मंडल के नन्हे मुन्ने बालकों द्वारा तृतीय वर्ष में भगवान श्री गणेश की अति आकर्षक मूर्ति भगवान श्री सिद्धीविनायक के रूप में स्थापित कर पूजा आराधना की जा रही हैं। वहीं भंडारे में श्रृध्दालुओं को दाल-बाटी परोसी गयी। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री झूलेलाल बाल मित्र गणेश मंडल द्वारा सिंधी कॉलोनी गली नंबर 6 में भगवान श्री गणेश जी की लगभग 7 फिट की श्री सिद्धीविनायक के रूप में अति आकर्षक भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन प्रातः एवं रात्रि में आरती का क्रम जारी है। जिसमें रात्रि में प्रतिदिन विभिन्न आयोजन जैसे बच्चों के गेम्स, झूलेलाल साई के कीर्तन किए जाते हैं। गणेश उत्सव के दौरान अध्यक्ष विनय मोटवानी, शुभम मोटवानी, देवेंद्र भोसले, निर्मल मंगवानी, कुशल नावानी, पंकज मोटवानी, साहिल गिदवानी, हर्ष भोसले, राहुल होतवानी, अभिजीत मोटवानी, दक्ष छुट्टानी, मानव हेमवानी, पीयूष भोंसले, शिवम, यश, भावेश आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है। बाल गणेश मंडल व्दारा सोमवार को रात्रि में भक्तों के लिए विशाल भंडारे में दाल बाटी परोसी गयी।

