ad

मां दुर्गाधाम मंदिर में श्री गणेश जी को आरती कर लगाया छप्पन भोग, केक काटकर मनाया जन्मोत्सव


 

मां दुर्गाधाम मंदिर में श्री गणेश जी को आरती कर लगाया छप्पन भोग, केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों एवं नगाड़ों की हुई गुंज

खंडवा। किशोर नगर जुनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गा धाम मंदिर में श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना कर प्रतिरात्रि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं आराधना पूर्ण आस्था एवं विश्वास से की जा रही है। यह़ जानकारी देते हुए दीपक तांबट एवं समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में श्रीगणेश जी की महाकाकड़ा काकड़ा आरती एवं 56 भोग का आयोजन रविवार को रात्रि 8 बजे क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया। वहीं  बालिकाओं ने विशाल केक काटकर बप्पा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान रमेशचंद्र राठौर, कौशल महेरा, क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट, लालू राठौर, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम राठौर, खुशी वाध, संजय पाठक, मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की नेहा कटारे, झुमका बाई, नीलम मेहरा, रंजीता चौहान, नेहा मंगवानी, वंदना राठौर, जया खंडेल, गिरिजा राठौर, ज्योति मंगवानी, सोनू चावड़ा, खुशबू राठौर, आरती, कनक अंजुला चितोडे, डिम्पी महेरा, शिवांश लाड, ऐनी, महक, अथर्व चौहान, नेतिक खंडेल, मिली, महिला मंडल की मातृशक्ति आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुजन उपस्थित थें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post