ad

बरेली लिट्रेचर फाउंडेशन ने किया गजल महोत्सव का आयोजन


 बरेली  लिट्रेचर फाउंडेशन ने किया गजल महोत्सव का आयोजन

   बरेली। बरेली लिट्रेचर फाउंडेशन  के तत्वावधान से स्थानीय जवाहर पैलेस  में एक शानदार ग़ज़ल महोत्सव का आयोजन  शायर आरिश हाफ़ी के संयोजन में किया गया। जिसकी सदारत मशहूर शायरा सिया सचदेव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर  पार्थ गौतम रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथिगण बरेली के मशहूर शायर आशु मिश्रा, अहमद अज़ीम , गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ,मध्यम सक्सेना, दिल्ली से पधारे शायर शकील बरेलवी,  खटीमा उत्तराखंड  के शायर अली हैदर , बदायूं की कवयित्री अनुकृति सोलंकी एवं शायर मुसारिफ़ हुसैन मंसूरी रहे जिन्होंने अपनी  गजलों  के रंग में मंच को रंग दिया सभी कवि/ शायरों ने इस ग़ज़ल महोत्सव को बेहतरीन शायरी एवं कविताओं से एक नया मोड़ प्रदान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन अली शारिक ने किया। 

गजल महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए सभी शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम प्रस्तुत किए और देर शाम तक समां बांधे रखा। महफ़िल को सजाने में मोहम्मद अरबाज, एवरन राजपूत, रफील खान एवं शैख इमरान हाशमी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संयोजक / संस्थापक आरिश हाफी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

आरिश हाफी, संस्थापक/ संयोजक


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post