ad

नवरात्रि विशेष : आ रही है बड़ी अम्मा


 नवरात्रि विशेष : आ रही है बड़ी अम्मा

भोपाल : आ रही है बड़ी अम्मा, सुनकर लगता है, कौन है यह बड़ी अम्मा। सोशल मीडिया पर भी बड़ी अम्मा के आगमन की रील धूम मचा रही है। 

यह जानने के लिए करुणाधाम आश्रम में प्रवेश कर पता किया जा सकता है। आश्रम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों ने जाना की कौन है बड़ी अम्मा। मालूम हो कि जल्द ही नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। करुणाधाम आश्रम में मां कालरात्रि का आगमन युवाओं का कुतूहल का विषय रहता है। इसकी तैयारी चल रही है। यहां के युवाओं ने मां को बड़ी अम्मा के नाम से प्रचारित किया है। 

करुणाधाम युवा समिति के अध्यक्ष श्री शाश्वत शांडिल्य ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में मां कालरात्रि के सौम्य स्वरूप की भव्य प्रतिमा नवरात्रि के दौरान स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस चौथे वर्ष में बड़ी अम्मा का भव्य आगमन .

पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज के सानिध्य में करुणाधाम आश्रम में होगा। बुधवार 2 अक्टूबर को रात 8 बजे बड़ी धूमधाम से बड़ी अम्मा को आश्रम में लाया जाएगा। आश्रम की युवा समिति के सदस्य इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। नवरात्रि में सप्तमी के दिन महाआरती का भी भव्य आयोजन होगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post