ad

विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी है भारत की संस्कृति : 19 वां उद्भव उत्सव: अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज


 विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी है भारत की संस्कृति :  19 वां उद्भव उत्सव: अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

---  *कार्निवाल की मनोहारी झलक देख रोमांचित हुए लोग* 

ग्वालियर l उद्भव स्पोर्ट्स एंड कल्चरल  ऐसोसिएशन के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल 19 वां उद्भव उत्सव का रंगारंग आगाज मंगलवार को जीवाजी क्लब में हुआ l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुल्गारिया के भारत में राजदूत यानकोव निकोलय थे l अध्यक्षता डॉ.  केशव पाण्डेय ने की l जबकि एलआईसी के एसडीएम खलील अहमद, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया एवं आईआईटीटीएम के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा विशिष्ट अतिथि थे l

भारत की संस्कृति दुनिया में महान

मुख्य अतिथि निकोलय ने कहा कि  भारत की संस्कृति ने दुनिया भर में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा दिया हैl भारतीय संस्कृति और सभ्यता दुनिया में महान है l भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक हैl इसे विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी माना जाता है। जीने की कला हो, विज्ञान हो या राजनीति का क्षेत्र भारतीय संस्कृति का सदैव विशेष स्थान रहा है। 

उन्होंने कहा कि अन्य देशों की संस्कृतियाँ तो समय की धारा के साथ-साथ नष्ट होती रही हैं लेकिन भारत की संस्कृति व सभ्यता आदिकाल से ही अपने परंपरागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। 

इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया l 

सचिव दीपक तोमर ने उत्सव की गतिविधियों से अवगत कराते हुए 19वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव उद्भव उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की l साथ ही कहा कि हम सब मिलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना करें।

कार्यक्रम का संचालन यशस्वी शर्मा एवं अभीक जैन ने तथा चंद्रकांत पाण्डेय ने  आभार व्यक्त किया l

 *उत्सव नृत्य ने बांधा समा* 

शुभारंभ समारोह में बुल्गारिया के लोक नृत्य समूह वेसेली हास्कोवो,  नीदरलैंड के लोकगीत नृत्य समूह हेलेंडोरन, किर्गिजस्तान के लोकगीत समूह "एडीआईएस चिल्ड्रेन्स स्कूल ऑफ आर्ट एवं बुल्गारिया के सुरवकर ग्रुप-डोलना सेकिरना ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से अपने-अपने देश की कला,संस्कृति और सभ्यता से रूबरू कराकर उत्सव का धमाकेदार आगाज किया l श्रीलंका ने हिंद सागर  के मोती वाली प्रस्तुति से मन मोह लिया l

 *ये टीम कर रही हैं शिरकत* 

गंधर्व एकेडमी इंदौर ,कथक विद्या निकेतन-ग्वालियर, ग्रीवुड पब्लिक स्कूल-ग्वालियर,आरकेवीएम विधा मंदिर, सेठ श्री जयपुरिया लखनऊ, डीपीएस इंटरनेशनल गुड़गांव, दिल्ली पब्लिक स्कूल गुड़गांव,लॉरेंस स्कूल लवडेल ऊटी, तमिलनाडु , क्वींस कॉलेज-इंदौर, भारतीय विद्या भवन,  आरके सारदा विद्या मंदिर रायपुर सहित 34 टीम शिरकत कर रही हैं l

कार्निवाल में दिखा कमाल

उत्सव के सतरंगी आगाज से पूर्व मेडिकल सभागार से धूमधाम से रंगारंग कार्निवाल निकाला गयाl जिसमें देश-विदेश के दल अपने-अपने देश और शहर के नाम की तख्तियां हाथ में थाम पारंपरिक परिधानों में सजधज कर चल रहे थे l रास्ते में सभी दलों ने दो-दो मिनट की प्रस्तुति देकर अपना कमाल दिखाया l जिन्हें राह चलते लोग अपलक निहारते रहे l कार्निवाल कटोरा ताल थीम रोड से होता हुआ जीवाजी क्लब  पहुँचा.. जहाँ कलाकारों का पुष्पवर्षा कर और तिलक लगाकर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया...l

ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन आज

उद्भव उत्सव के दूसरे दिन 16 अक्टूबर बुधवार को आईआईटीटीएम के सभागार में प्रात 9 बजे से ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन होगा l

प्रेषक :  मुकेश तिवारी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post