ad

विहिप ने किया खंडित मूर्तियों को यथास्थान विसर्जित करने का निवेदन


विहिप ने किया खंडित मूर्तियों को यथास्थान विसर्जित करने का निवेदन

इटारसी । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियो ने गांधी स्टेडियम में पहुंचकर समस्त मूर्तिकारों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि बची हुई मूर्तियों को यहां वहां छोड़कर ना जाएं,खंडित मूर्तियों को यथा स्थान विसर्जित करने की कृपा करें। इससे हमारी हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचती है।सभी मूर्ति विक्रेताओं एवं प्रजापति समाज के लोगों ने एक स्वर में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री चेतन सिंह जी राजपूत,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप जी तिवारी,उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया,संतोष शर्मा,नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी, आकाश मेहरा, अभय वैद्य,नैतिक सराठे,अंकित राठौर,वीरू बाथरी एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।                                        

जारीकर्ता 

संदीप यदुवंशी 

नगर संयोजक बजरंग दल 

इटारसी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post