ad

मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाता है योग


मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाता है योग 

मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन एवं माध्य भारत शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 23वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन एवं मध्य भारत शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में  पीजीवी कॉलेज में दो दिवसीय 23वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के दो सैकड़ा खिलाड़ी एवं 30 ऑफिशलों ने भाग लिया। 

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि दिल्ली योग महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार शास्त्री थे। अध्यक्षता डॉ. केशव पाण्डेय ने की। जबकि योग महासंघ दिल्ली की महासचिव सोनिया खन्ना एवं प्रदीप बाजपेयी विशिष्ट अतिथि थे। 

समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. केशव पाण्डेय ने खिलाड़ियों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि “स्थिरं सुखं आसनम्“ इसका मतलब है कि जो मुद्रा दृढ़ और सहज प्रतीत होती है, वही आपका आसन है। आसन योग की क्रिया में केवल एक प्रारंभिक चरण है। यह एक ऐसा तरीका है जो आपको अधिक से अधिक अच्छा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। योग आपके मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य को आदर्श बनाने पर केंद्रीत है। इससे आप अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकेंगे। 

इस दौरान उन्होंने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौंसला बढ़ाते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन योगा एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्रकांत ने तथा आभार व्यक्त जिला योग संगठन की सचिव बरखा नामदेव ने किया। 

इस दौरान गौरी शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, वर्षा शर्मा, प्रशांत पाण्डेय, सुनील कांत अभिलाष रावत, सुकन्या शर्मा एवं चित्रा कुशवाह प्रमुख रूप से मौजूद थीं। 

ये रहे विनर  

8 से 10 आयु वर्ग बालक 

सूर्यांश दुबे,संजय कुशवाह, सार्थक जैन, हितेश नगर, अयांश, यशवर्धन गुप्ता

14 से 18 बालक आयु वर्ग

राजीव कुमार भार्गव, अरुण बिजारनीर, जिगर सिंह ,उत्कर्ष सिंह, संस्कार यादव, कृथार्थ खंडेलवाल

18 से 24 पुरुष 

विवेक गुप्ता'अभिषेक सिंधे ,हिमांशु दुबे ,सैयद हनन 

,उदित,राजकुमार वर्मा 

24 से 30 लड़के  

1. राजेश कुशवाह  

2. अनिल सोनी 

3. माधुर्य नरेन  

30 से  40 आदमी 

रविन्द्र परिहार  

40 से  50 आदमी 

1. राकेश गुर्जर  

2. सजेन्द्र साहू 

60 + 

1. रमेश सिकरवार  

2. गजेंद्र भदौरिया 

: 8-14 युवतियां 

1. एंजेल शर्मा 

2. कशिश कुमारी  

3. अन्नू प्रजापति  

4. वासू प्रजापति  

5. कृतिका 

6. साक्क्षी शुक्ला   

14-18 युवतियां 

1. मान्या जैन 

2. तनिष्का प्रजापति  

3. तनुष्का बाड़े  

4. श्रद्धा प्रजापति  

5. सैयद अलैना  

6. महक चौरसिया  

18- 24 युवतियां  

1. तन्नू प्रजापति  

2. कृषी राठौर  

3. कशिश 

24-30 युवतियां 

1. अंजलि 

2. संगीता  

3. जया सनोदिया  

4. लक्ष्मी कुमारी  

5. प्रियंका राय 

30-40 महिलाएं 

1. पूनम 

2. अश्रुति 

3. कविता जैन 

4. रजनीश्वरी  

5. नेहा अहूजा  

6. हिम्सी लम्या 

40-50 महिलाएं 

1. सरोज शर्मा  

2. प्रभा लोधी  

3. गीत खत्री 

4. तान्या लखवानी 

5. सुमन तिवारी  

50-60 महिलाएं

1. मिथलेश शिवहरे  

2. अपर्णा यादव 

3. मिनाकक्षी 

60+ महिलाएं 

1. कमलेश सिकरवार   

2.ऊषा सिंघल


 - प्रेषक ; मुकेश तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post