आंधी,बारिश से गिरी धान का सर्वे शीघ्र किया जावे, डीएपी सोसायटी से वितरित हो..
इटारसी । भारतीय किसान संघ इटारसी नें अनुविभागीय अधिकारी के निम ज्ञापन नायब तहसीलदार रघुवंशी को सौंपा । तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख नरेन्द्र गौर नें बताया कि पिछले दिनों अनियमित वृष्टि एवं तेज आंधी से किसानों की धान की फसल खेतों में आड़ी हो गयी जिससे किसानों को लगभग 60 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है । नुकसानी के आंकलन के लिए राजस्व की टीम द्वारा शीघ्र ही प्रभावित गांवों में सर्वे कराकर किसानों को राहत प्रदान करना चाहिए ।
*60 फीसदी नुकसान, हार्वेस्टर से कटाई भी होगी महंगी*
आंधी से लगभग 60 फीसदी नुकसान हुआ है । परिणामस्वरूप खेतों में हार्वेस्टर की कटर जमीन से सटा कर चलानी पड़ेगी, साथ ही कटाई के समय धान में मिट्टी की अधिकता होगी, जिससे धान की बिक्री में समस्या आएगी और किसानों को आर्थिक नुकसान होगा । तथा हार्वेस्टर संचालक कटाई भी महंगी कर देंगे । किसान संघ नें बताया कि प्रशासन कटाई की दर तय करें, तथा शीघ्र ही प्रभावित गांवों में सर्वे कराए ।
*सोसायटी से खाद का वितरण कराए, तथा पर्याप्त खाद की व्यवस्था हो*
भारतीय किसान संघ नें बताया कि प्रशासन शीघ्र ही खाद का पर्याप्त इंतजाम करें, क्योंकि आगामी रबी की बोबनी का समय आ चुका है उर्वरकों की कमी से किसान परेशान होंगे इसीलिए तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी का प्रबंध करें । तथा वितरण की व्यवस्था नगद रूप में सोसायटी के माध्यम से किया जावे । डीएमओ से खाद का वितरण किया जाता है तो पीओएस मशीनें बढ़ाकर काउंटर बढ़ाकर वितरण किया जावे । जिससे विगत दिनों घटित हुई घटना की पुनरावृत्ति न हो ।
*ये रहे उपस्थित*
ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के संभागीय सदस्य/मंडी प्रभारी श्रीराम दुबे, तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, शिवकुमार पटैल, ओपी महालहा, हरीश वर्मा, परेश चौधरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

