ad

स्पेनिन के साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा


 स्पेनिन के साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा

बेंगलुरु । साहित्य और संस्कृति को समर्पित संस्था स्पेनिन ने इस वर्ष अपने प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। स्पेनिन पिछले 18 वर्षों से साहित्यिक योगदान के लिए यह पुरस्कार दे रही है, और इस बार भी चार उत्कृष्ट साहित्यकारों को उनके समग्र लेखन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

स्वर्गीय डॉ. सिद्धनाथ कुमार की स्मृति में दिया जाने वाला 'डॉ. सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान' इस वर्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्री नीरज नीर को प्रदान किया जाएगा। नीरज नीर ने अपने लेखन में गहरी सामाजिक समझ और संवेदनशीलता का अद्भुत समन्वय किया है। उनकी रचनाएँ न केवल भावनाओं को झकझोरती हैं, बल्कि समाज को आईना भी दिखाती हैं। उनके साहित्य में यथार्थ और कलात्मकता का अनूठा मेल मिलता है।

'स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान' के अंतर्गत तीन प्रतिष्ठित लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती गीता चौबे 'गूंज' ने अपने लेखन में समाज की जटिलताओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है, उनकी रचनाएँ आम जनमानस के दिलों को छूती हैं। वहीं श्री शिरोमणि राम महतो की कविताओं में अद्भुत संवेदनशीलता और सौंदर्य झलकता है. श्रीमती वीना श्रीवास्तव की लेखनी में जीवन के विविध रंगों की अभिव्यक्ति देखने को मिलती है; अपनी विविधता और गहराई से उन्होंने अलग पहचान बनाई है. 

स्पेनिन के निदेशक कुमार संजय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर 2024 को पुरुलिया रोड स्थित उर्सुलाइन इंटर कॉलेज के सभागार में होगा। यह समारोह अपनी समय पाबंदी और बेहतरीन योजना के लिए प्रसिद्ध है। इसमें साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

निर्णायक मंडल के प्रमुख श्री अशोक प्रियदर्शी ने सभी साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट कृतियों और साहित्य में अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post