ad

सनाढ्य ब्राह्मण सभा का दशहरा मिलन समारोह संपन्न


 

सनाढ्य ब्राह्मण सभा का दशहरा मिलन समारोह संपन्न

इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम के रूप में श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में संपन्न हुई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित  जेपी शर्मा ने की ।

माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों पं राजकुमार दुबे पंसुनील उपाध्याय पं संतोष शर्मा पं महेंद्र पचौरी पं आशुतोष दुबे पं अनुरुद्ध चंसौरिया के जन्म दिवस का कार्यक्रम मनाकर बधाई दी गई।

 बैठक में  13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम के निरस्त होने के कारणों  की जानकारी दी गई।

 कोषाध्यक्ष पं शिवनारायण बुधोलिया ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों के नामों की जानकारी दी ।

स्थापना दिवस कार्यक्रम दीपावली पर्व के उपरांत  10 नवंबर दिन रविवार को आयोजित करने पर सहमति बनी‌।

चाणक्य चौक स्थापना की कार्यवाही शीघ्र आरंभ हो पर चर्चा की गई।

 बैठक में उपस्थित सदस्यों ने  एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाईयां  देकर उनके स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामनाएं की ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में पंडित जेपी शर्मा ने सभा के समाज हितैषी एवं समाज को एक जुट करने के कार्यक्रमों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन मंच अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मंच सचिव घनश्याम शर्मा ने जताया।

बैठक में सदस्यों जयंत शर्मा कमलेश शर्मा शिवनारायण बुधोलिया विनोद कुमार शर्मा जीपी दीक्षित प्रशांत चौबे मुकेश पाराशर घनश्याम शर्मा सुनील उपाध्याय बाल किशन शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post