स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नानक दास पाराशर की14 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन कल
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी ने समाज के गौरव ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,सभा केपूर्वसंरक्षक,गांधीवादी विचारक एवं समाजसेवी स्व नानक दास पाराशर 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे गोकुल नगर शांति धाम समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है ।
कार्यक्रम के आयोजक पं मुकेश पाराशर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के पदाधिकारी एवं सनाढय ब्राह्मण सभा इटारसी के सदस्यों वा नगर के गांधीवादी विचारकों को आमंत्रित किया गया है।
Tags:
समाचार

