ad

क्रिकेट प्रमोशन मैत्री मैच: इटारसी क्रिकेट संघ ने पत्रकार इलेवन को चार विकेट से हराया


 क्रिकेट प्रमोशन मैत्री मैच: इटारसी क्रिकेट संघ ने पत्रकार इलेवन को चार विकेट से हराया

-क्रिकेट प्रमोशन मैत्री मैच: इटारसी क्रिकेट संघ ने पत्रकार इलेवन को चार विकेट से हराया एकलव्‍य इंटरनेशनल स्‍कूल में आयोजित हुआ था मैत्री मैच, नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने वितरित किए पुरुस्‍कार 

- इटारसी के क्रिकेट के सारे दिग्‍गज खिलाडी रहे मैदान पर मौजूद

*इटारसी।* रविवार को एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल धौखेडा के मैदान पर एक रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ। शहर में क्रिकेट को प्रमोट करने के उददेश्‍य से आयोजित हुए इस मैत्री मैच में पत्रकार इलेवन और नवगठित इटारसी क्रिकेट संघ के बीच मैच खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि मैच इटारसी क्रिकेट संघ ने चार विकेट से अपने नाम किया। मैच के अंत में खिलाडियों व टीम को पुरस्‍कार नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने वितरित किए। 

पत्रकार इलेवन के कप्तान बसंत चौहान ने टास जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और टीम ने 12 ओवर में 92 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। संजय यादव, राजकुमार बावरिया, बसंत चौहान, शैलेन्द्र पाली, कुशल नवथले, पुनीत मालवीय, कृष्णा राजपूत, जितेंद्र ओझा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जबाव में इटारसी क्रिकेट संघ की टीम ने एक ओवर पहले 4 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। विजयी टीम की तरफ से संजय विश्वकर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। विजयी टीम की तरफ से पारस जैन, सुनील औरंगाबादकर, संजय पोची, नरेन्द्र शोखी ने अच्छे खेल का प्रर्दशन किया। मैच के दौरान  खिलाड़ी के रूप में सुनील औरंगाबादकर, अनिल राठी, पूर्व एसडीओपी उमेश द्विवेदी,  कुलभूषण मिश्रा, धनश्‍याम दुगाया, अमित जायसवाल, अतुल राठौर, आलोक चौरसिया,कुलदीप रधुवंशी

, उत्‍तम खाड़े व हरीश हनौतिया  की उपस्थिति सराहनीय रही है।  क्रिकेट संघ के नव  निर्वाचित अध्यक्ष एस.पी.एस.जग्गी ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इस अवसर पर नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव एवं जूनियर सिलेक्शन कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा का जन्म दिन मैदान पर केक काटकर मनाया गया। मैच के एम्पायर राजीव दुबे, विनोद बारसे एवं स्कोरिंग का कार्य कपिल ने किया। मैच की कामेंटरी राकेश पांडेय द्वारा की गई। मैच के दौरान जीतू केवट, राजेश तिवारी, संजय ठाकुर एवं अन्‍य खिलाड़ी मौजूद रहे।

.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post