ad

डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय के जन्मोत्सव पर नवोदय साझा संकलन भाग-3 का विमोचन सम्पन्न

 

डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय के जन्मोत्सव पर नवोदय साझा संकलन भाग-3 का विमोचन सम्पन्न

गोण्डा।  नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच द्वारा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय 'पूर्णा' के जन्मदिन(19 नवंबर ) के शुभअवसर पर उन्हें नवोदय साझा संकलन भाग-3 एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस पत्रिका में आलेखों को  संकलित किया गया है। जिसमें मंच के तमाम साहित्यकारों ने विभिन्न विषयों पर अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को आलेख विधा में संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। पत्रिका का संपादन मंच की सह-सचिव प्रीती द्विवेदी ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। नवोदय साझा संकलन पत्रिका का विमोचन मंच के मुख्य अधीक्षक व वरिष्ठ कवि डॉ. जे एन भारती 'बैरागी' ने मंच पर लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित किया।

     जन्मदिन के शुभअवसर पर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र, मीडिया अधीक्षक सुधीर श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, शशिकला नायक तथा मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं डॉ. पूर्णिमा जी को प्रेषित किया। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र 'मधुब्रत' ने बताया कि यह पत्रिका का तीसरा अंक है। और ऐसी ही तमाम पत्रिकाएं मंच के पदाधिकारियों के जन्मदिवस के शुभअवसर पर बनाई जाएंगी । जिनमें कभी कहानी संग्रह, निबंध संग्रह, शोध पत्र ऐसी कई विधाओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मंच की उपाध्यक्षा डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय को अपनी शुभकामनाएं भी दी। और अंत में पाण्डेय जी देर रात को मंच पर लाइव आकर सभी का आभार ज्ञापित किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post