ad

सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में अन्नकूट महोत्सव , श्रद्धा भाव के साथ हुई गोवर्धन जी की पूजा


सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में अन्नकूट महोत्सव , श्रद्धा भाव के साथ हुई गोवर्धन जी की पूजा

ग्वालियर। शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में शनिवार को दिवाली की पड़वा पर भक्तिभाव एवम श्रद्धा से भगवान गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवम धर्मप्राण नागरिक उपस्थित हुए।

दीपावली पर्व के तहत पड़वा पर गोवर्धन पूजनोत्सव व अन्नकूट महोत्सव का विधान है। काशी, मथुरा-वृंदावन समेत देश भर में इसका किया जाता है। इसी क्रम में श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में शाम 4 बजे से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।

शाला परिसर में स्थित गौशाला में आज गाय के गोबर से भव्य गोवर्धन बनाए गए। इसे शिखरयुक्त पुष्पादि से सुशोभित गया।भव्य झांकी देखते ही बनती थी। आचार्य मंगल दास आचार्यत्व में शाला के महत्वपूर्ण वैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास जी महाराज के सानिध्य में शाला के संत समाज एवम श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान गोवर्धन जी का दुग्ध दही से अभिषेक किया। आज गोवर्धन की पूजा में स्वाति नक्षत्र का अदभुत संयोग था सो आज की पूजा विशेष फलदाई थी। 

251 सब्जियों से बने रामभाजा का लगा भोग

अन्नकुउत लिए शाला में 251 सब्जियों का रांभाजा बनाया गया। महंत रामसेवकदास जी ने गोवर्धन महाराज एवम भगवान विष्णु जी को यह प्रसाद अर्पण किया। इसके पश्चात महा आरती की गई। 

कार्यक्रम में श्रीदास जी, अयोध्यादास जी, रामदास जी, रामकिशन दास जी समाजसेवी श्रीमती ममता कटारे, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवम भक्तजन उपस्थित थे। अंत में सभी ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।

प्रेषक मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post