श्री गुरु नानकदेव जी प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ विशाल भंडारा, बालकधाम में सभी धर्म के श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
खंडवा।। शनिवार को सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम में मनायें जा रहे श्री गुरुनानक देव जी के नौ दिवसीय प्रकाशोत्सव का समापन श्री गुरूग्रंथ साहिब के सप्ताह पाठ समाप्ति पर भोग पश्चात भंडारा के साथ हुआ। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में कटनी की प्रसिद्ध भगत महेश म्यूजिक पार्टी के कलाकारों द्वारा सिंधी एवं हिन्दी भाषा में सुंदर सिंधी कलाम, गीतों भजनों, लाडो लोरियां की प्रस्तुतियों के मध्य श्रद्धालु जमकर झूमे। वहीं सिंधी समाज व्दारा परंपरानुसार शुक्रवार रात्रि 1:20 बजे पुष्प वर्षा एवं गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य श्री गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव बालक रूप की डोली उतारी जाकर तीन विशाल केक काटकर मनाया गया। समापन दिवस शनिवार को दोपहर 1 बजे शबद-किर्तन, आरती, अरदास, पल्लव पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें सभी धर्म के श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सितलानी, उपाध्यक्ष मोहन दीवान, श्याम हेमवानी, मुकेश चंचलानी, संजय सभनानी, पंडित श्याम शर्मा, अशोक आहूजा, दीपक आसवानी, चंद्रलाल वाधवा, भगवान लधानी, निर्मल मंगवानी, जेठानंद, बाबू, सुनील जेठवानी, मनोहर संतवानी, हरीश इस तलरेजा, अजय गेलानी, प्रदीप रैवतानी, नारायण दास, साधु चावला, लक्की, किशनचंद विशनानी, अमीत जेठवानी, मोहन गंगवानी, जेठानंद हरचंदानी, महेश चंदवानी आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

