श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति ने किया नगर कीर्तन का ऐतिहासिक स्वागत
इटारसी। श्री गुरु नानकदेव जी के जन्म महोत्सव के अवसर पर श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति ने नगर कीर्तन का ऐतिहासिक स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने नगर कीर्तन में चल रहे तख्त साहब पर विराजित श्री गुरु ग्रंथ साहब की पूजा अर्चना की। पांच प्यारों को पुष्प हार अर्पित किये। लगभग आधा किलोमीटर रास्ते को फूलों से पाठ दियागया। संगत के प्रत्येक सदस्य को प्रसादी दी गई ।संगत पर जबरदस्त पुष्प वर्षा की गई। मंदिर समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन ,सुनील दुबे शिक्षक ,भूपेंद्र विश्वकर्मा, ओमप्रकाश कैथवास, पं सत्येंद्र पांडे, पं पीयूष पांडे, सन्नी छाबड़ा,चेतन महादेव, रितेश मालवीय, नैतिक अग्रवाल ,गोपाल नामदेव, शिवराज डोनी, उदित दुबे, मयंक कलोसिया ,आकाश गालर, विपुल चौधरी, मांगीलाल मेहरा, बंशीधर शर्मा ,अनूप तिवारी, संतोष शर्मा ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
.jpg)
