प्रभात साहित्य परिषद भोपाल के चुनाव संपन्न
भोपाल। प्रभात साहित्य परिषद द्वारा वर्ष 2025 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव हिंदी भवन के नरेश मेहता कक्ष में गीतकार राजेंद्र शर्मा "अक्षर" को प्रशासकीय अधिकारी नियुक्त कर कराया गया। सर्वप्रथम सचिव डॉ. अनिल शर्मा "मयंक" द्वारा परिषद के वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। तदुपरांत हीरालाल पारस ने अध्यक्ष पद हेतु महेश प्रसाद सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन चंद्रभान राही ने किया। दूसरे नाम का किसी ने कोई प्रस्ताव नहीं रखा। जिसके बाद प्रशासकीय अधिकारी राजेंद्र शर्मा "अक्षर" ने महेश प्रसाद सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया।
चुनाव में रमेश नन्द, चरणजीत सिंह कुकरेजा, अशोक धमेनियाँ, प्रदीप कश्यप, हरिओम श्रीवास्तव, उमेश गर्ग "अग्रोही" गोपाल देव नीरद, राजेश तिवारी, रेणु गोस्वामी, दिनेश भदोरिया "शेष" आदि ने भाग लिया। अंत में सभी का औपचारिक आभार चंद्रभान राही ने व्यक्त किया।
प्रभारी सचिव
डॉ.अनिल शर्मा "मयंक"
Mo9826739015