साहित्य संगम संस्थान, गुजरात इकाई का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
दिल्ली:-साहित्य संगम संस्थान की गुजरात इकाई का चतुर्थ वार्षिकोत्सव तेरह दिसम्बर को बड़े धूमधाम के साथ काव्य मंच पर मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय कृष्णप्रेमी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागपुर की धरा से जयप्रकाश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि छाया सक्सेना सारस्वत अतिथि प्रशांत करण सम्मानित अतिथि डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत रहे। कार्यक्रम संयोजक गोरखपुर से एडवोकेट डॉ राजीव रंजन मिश्र ने किया।
वार्षिकोत्सव का आगाज़ एडवोकेट डॉ राजीव रंजन मिश्र के शंखनाद से किया गया। इसके उपरांत गणेश वंदना जगदीश गोकलानी द्वारा सरस्वती वंदना लवकुश तिवारी माधवपुरी द्वारा, गुरु वंदना नरेश द्विवेदी द्वारा, स्वागत गीत सुमति श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
देश के कोने-कोने से साहित्यकारों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया। इकाई के अध्यक्ष रतन कुमार शास्त्री ने समस्त अतिथियों का स्वागत,वंदन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्री उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित सह कार्यकारी अध्यक्ष नंदिता माझी शर्मा एवं सरोज शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र कोषाध्यक्ष छाया सक्सेना संयुक्त सचिव डॉक्टर प्रशांत करण महासचिव कविराज तरुण सक्षम ने सबको आभार व्यक्त किया व शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय कृष्णप्रेमी ने अपने वक्तव्य में साहित्य संगम संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। वह इससे जुड़े हुए साहित्यकारों को बधाइयां प्रेषित की। और फिर इकाई अध्यक्ष रतन कुमार शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समस्त अतिथियों व साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सबको बधाइयां प्रेषित की।
.jpg)
.jpg)