भारत विकास परिषद शाखा संपर्क एवं मैक्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा संपन्न
ग्वालियर 19 दिसंबर l भारत विकास परिषद शाखा संपर्क एवं मैक्स हॉस्पिटल पट पढ़ गंज नई दिल्ली के साथ होटल लैंडमार्क में स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित की गई l जिसमें जाने-माने कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर मैक्स हॉस्पिटल कैंसर विभाग श्री विवेक मंगला जी द्वारा व्याख्यान दिया गया l उन्होंने इस अवसर पर पोस्टेड ग्लैंड कैंसर एवं युटेरस कैंसर किस तरह इस बीमारी की उत्पत्ति होती है एवं किस तरह सावधानी बरतते हुए इसका उपचार किया जा सकता है lउन्होंने कहा कैंसर वंशानुगत बीमारी नहीं है लेकिन लापरवाही से ब्रेस्ट कैंसर युटेरस कैंसर एवं प्रोस्टेट कैंसर की संभावना बढ़ जाती है l इसलिए शरीर को स्वस्थ रखें lऔर बीच-बीच में जांच कराते रहे जिससे कैंसर उत्पन्न होने से पहले ही उसका समुचित इलाज किया जा सके lइस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अनूप अग्रवाल शाखा के अध्यक्ष जयजीव मिश्रा सचिव कांता शर्मा कार्यक्रम संयोजक ललिता तिवारी दीपक शर्मा परमानंद शर्मा संजय सप्रा भगवान दास शर्मा जितेंद्र शर्मा नीलम गर्ग संतोष शर्मा रजनी मिश्रा अलका चौहान माया भारद्वाज मुकेश शर्मा इंदु शर्मा एनपी गुप्ता के के आर्य सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे l
प्रेषक
मुकेश तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
.jpg)
