ad

धर्मश्रेष्ठी पुष्पा जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अन्नपूर्णा भोजनालय में किया भोजन वितरण


 

धर्मश्रेष्ठी पुष्पा जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अन्नपूर्णा भोजनालय में किया भोजन वितरण

बाँसी में शान्तिनाथ महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ संपन्न

ललितपुर। धर्मश्रेष्ठी पुष्पा जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर कैलाशचंद्र, वीरेंद्र कुमार, सुदर्शन कुमार, राजेश जैन बाँसी परिवार ने अन्नपूर्णा भोजनालय ललितपुर में भोजन वितरण किया। वहीं कसबे के चैतन्य चमत्कारी पारसनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बाँसी में शान्तिनाथ महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह नित्यमय अभिषेक शांतिधारा पूजन के उपरांत शान्तिनाथ महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर की बेला में भक्तामर पाठ किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र भंडारी, अनिल जैन नीलू, अभिषेक जैन सागर, विजय कुमार, सुरेशचंद्र जैन, सुनील जैन, पियूष, आशीष सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन सुदर्शन जैन ने किया। पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post