ad

26 जनवरी 2025 मुख्‍य समारोह- खेल, पत्रकारिता, समाजसेवा, पर्यावरण सहित अन्‍य विधाओं में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 15 व्‍यक्तियों व समूहों का होगा सम्‍मान


26 जनवरी 2025 मुख्‍य समारोह- खेल, पत्रकारिता, समाजसेवा, पर्यावरण सहित अन्‍य विधाओं में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 15 व्‍यक्तियों व समूहों का होगा सम्‍मान

- गांधी मैदान पर होने वाले मुख्‍य समारोह में होगा सम्‍मान समारोह

- सांसद दर्शन सिंह चौधरी होंगे मुख्‍य अतिथि

इटारसी। 76वां गणतंत्र दिवस का मुख्‍य समारोह नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा गांधी स्‍टेडियम में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इससे पहले राजस्‍थान मिष्‍ठान के पास से परेड प्रारंभ होगी। जिसमें इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे शामिल होंगे। परेड जयस्‍तंभ होकर गांधी स्‍टेडियम पहुंचेगी।

इस वर्ष मुख्‍य समारोह में नगरपालिका परिषद इटारसी 15 नागरिकों व संस्‍थाओं, समूहों का सम्‍मान करेगी, जिन्‍होंने असाधारण कार्य किए हैं और आश्चर्यजनक उपलब्धियां हासिल की है।

पीटी, परेड व सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन-

गणतंत्र दिवस समारोह में 1500 के करीब स्‍कूली बच्‍चे पीटी, बैंड, मार्च पास्‍ट के साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति देंगे। सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विभाग में संत रामदास पब्लिक स्‍कूल, टीआरएम स्‍कूल, गुरुनानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्‍कूल, माध्‍यमिक विभाग में शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक स्‍कूल सूरजगंज, टीआरएम स्‍कूल, टैगोर स्‍कूल,  सेंट जोसफ कान्‍वेंट हा सेकंडरी स्‍कूल, उच्‍चतर विभाग से रेनबो पब्लिक स्‍कूल,  अग्रवाल पब्लिक हा सेकेंडरी स्कूल इटारसी शामिल होंगे। विशेष प्रस्‍तुति में जीवोदय संस्‍था इटारसी की रहेगी।  

आकर्षक लाइटिंग से सज गए सरकारी भवन...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद ने नगर पालिका परिषद  भवन, जयस्तंभ चौक, गांधी प्रतिमा स्थल, ऑडिटोरियम सहित अन्य स्थानों पर आकर्षक लाइटिंग की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post