ad

उज्जैन के लिए निकली 51 लीटर गंगाजल कावड़ यात्रा का ग्वालियर में किया भव्य स्वागत किया : 26 फरवरी को महाकाल महाराज पर होगा गंगाजल से अभिषेक


 

उज्जैन के लिए निकली 51 लीटर गंगाजल कावड़ यात्रा का ग्वालियर में किया भव्य स्वागत किया :  26 फरवरी को महाकाल महाराज पर होगा गंगाजल से अभिषेक

ग्वालियर। जोश और उत्साह से भरे पानीपत के कमल गुर्जर नामके इस युवक ने हरिद्वार से  26 नवंबर 2024 को 51 लीटर गंगाजल की कावड़ यात्रा प्रारम्भ की थी। यह कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा 42 दिवस आज  ग्वालियर में आगमन हुआ। यह कावड़ यात्रा 26 फरवरी को उज्जैन में पहुंचकर 51 लीटर गंगाजल से भगवान महाकाल महाराज पर अभिषेक होगा। 

आज इस कावड़ यात्रा के लक्ष्मीगंज में आगमन पर मोहल्लावासियों ने भावभीना और आत्मीय स्वागत किया।  गंगा मैया की पुष्पमाला पहनाकर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री श्री राजू पलैया, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, होतम सिंह प्रजापति, मयंक प्रजापति, लालू प्रजापति, सुमित प्रजापति, शुभम प्रजापति, रिंकू कुशवाह, मोहित जोशी, श्रीमती रेखा प्रजापति, सुमित्रा देवी, विमला देवी सहित अनेक लोगों ने कावड़ यात्रा एवं यात्रियों का स्वागत किया। सायं के समय गंगा मैया की आरती संपन्न हुई। इस यात्रा के मौहल्ला में विश्राम करने से सभी मौहल्लावासी बहुत प्रसन्न हैं।

इस कावड़ यात्रा में श्री गुलशन सरोहा सहित 10 यात्री चल रहे हैं। इस कावड़ यात्रा का आज रात्रि विश्राम लक्ष्मीगंज में ही है प्रातः लगभग 9:00 बजे यह कावड़ यात्रा आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

प्रेषक 

मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post