ad

गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर ग्रामीण अंचलों में शान से फहराया तिरंगा


 गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर ग्रामीण अंचलों में शान से फहराया तिरंगा

अहिंसा सेवा संगठन ने किया ग्रामीणों को कपड़े और बच्चों को पुरस्कार वितरण

हमारा संविधान देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाता है - शिरोमणि सिंह 

ललितपुर। ग्रामीण अंचलों में गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनायी एवं शान से तिरंगा फहराया। विकासखंड तालबेहट अंतर्गत आदर्श ग्राम पवा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन समर्पित किये। वक्ताओं ने देश की आजादी में स्वतंत्रता के अमर शहीदों के योगदान एवं गणतंत्र दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, देश भक्ति के गीत सुनाये। अहिंसा सेवा संगठन के तत्वाधान में बच्चों को पुरस्कृत किया एवं ग्रामीणों को वस्त्र और बच्चों को खिलौने वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन रश्मि बुंदेला एवं आभार व्यक्त अंचल राजा ने किया। वहीं पंचायत भवन में ग्राम प्रधान मालती यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौक़े पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिरोमणि सिंह बुंदेला ने कहा हमारा संविधान देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाता है जिसका हमें सदैव सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बैजनाथ यादव, महेंद्र सिंह यादव, सुधा राजा, दिलीप सिंह, अरविन्द सिंह बुंदेला, रामप्रसाद रजक, अक्षत जैन, रविंद्र बुंदेला, कल्याण सिंह यादव, लखन कुशवाहा, विनोद अहिरवार आदि मौजूद रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post