राजपूत समाज द्वारा इंदौर में एंकर शुभम सिंह राजपूत को सम्मानित किया
इंदौर । राजपूत समाज द्वारा इंदौर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में आजतक समूह के गुड न्यूज़ टुडे चैनल के एंकर शुभम सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने शुभम की प्रशंसा की। शुभम सिंह को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि शुभम नर्मदापुरम ज़िले के इटारसी से हैं। जो वर्तमान में दिल्ली में निवासरत हैं
Tags:
समाचार
.jpg)
