श्री सोनी होंगे राष्ट्रीय कर्मवीर अलंकरण सम्मान से सम्मानित
भोपाल। राष्ट्रीय अनघ साहित्य अकादमी भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा "सैनिक स्मृति दिवस" पर दिनांक 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार प्रात: 10 बजे से दुष्यंत संग्रहालय में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान कार्यक्रम होगा जिसमें देश के चुनिंदा 80 सैन्य अधिकारियों को एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी को भी "राष्ट्रीय कर्मवीर अलंकरण" से अलंकृत किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं तुलसी मानस संस्थान के अध्यक्ष माननीय रघुनंदन शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन रहे मा. विजयकांत वर्मा, सारस्वत अतिथि ऋषि श्रृंगारी, विशेष सान्निध्य मा. महेंद्र भट्ट, ग्वालियर एवं कार्यक्रम संयोजन श्री भास्कर श्रीवास्तव करेंगे।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष कांति श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम भारत के सपूत फ्लाइंग आफीसर "श्री श्यामलाल श्रीवास्तव जी" की पुण्य स्मृति में किया जाता है।
.jpg)
