ad

राजपुताना का महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार संपन्न



अशुद्ध खाद्य सामग्री तथा अनियमित दिनचर्या हमारे अस्वस्थ होने के प्रमुख कारण -डॉ शोभा सिकरवार

राजपुताना का महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार संपन्न 

ग्वालियर । "वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक परिवार किसी न किसी बीमारी का सामना कर रहा है। अशुद्ध खाद्य सामग्री तथा अनियमित दिनचर्या इसका प्रमुख कारण हैं। हम सभी को राजपूताना द्वारा आयोजित इस महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में मिली जानकारी का लाभ उठा कर अपने परिवार को स्वस्थ रखना है" उक्त उदगार थे ग्वालियर महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार  के जो राजपूताना द्वारा अयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता  सेमिनार में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रही थीं। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा प्रधान एवं  डॉ प्रिया रूनवाल , कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.गुंजन श्रीवास्तव ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सपना भदोरिया उपस्थित ने उपस्थित महिलांओं को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकरियां एवं सुझाव प्रदान किये I                                                                                                                    महिला स्वास्थ्य परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित  वरिष्ठ  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा प्रधान ने   सभी महिलाओ को कैंसर  रोग पर जागरूक किया साथ ही उन्होंने कैंसर कितने प्रकार के होते है कोनी सी स्टेज का खतरनाक होता है महिलाओ कों किस उम्र में हो सकता है किस जगह जल्दी हो सकता है एबं कैंसर से बचाव पर भी जानकारी दीं। उन्होंने स्तन कैंसर को भी विस्तार पूर्वक समझाया ।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में कैंसर हॉस्पिटल की मेडिकल ऑनकोलौजिस्ट डॉ गुंजन श्रीवास्तव ने  पेप्स स्मीर क्या होता है एबं इसकी जाँच कैसे होती है इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दीं साथ ही उन्होंने यह भी बताया की मेमोग्राफी क्या एवं  किस प्रकार इसकी जाँच होती है। उन्होंने सभी महिलाओ से अपील की  कि, 35 की उम्र के बाद एक बार  जरूर मेमोग्राफी करवानी चाइये।

कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में स्त्री एबं प्रसूति रोग विशेषज्ञ  डॉ प्रिया रूँवाल उपस्थित थी उन्होंने सभी महिलाओ कों महिला स्वास्थ्य एवं  उनके प्रजनन  स्वास्थ्य पर चर्चा की, साथ ही  कई महिलाओ कों परामर्श भी दिया।

कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सपना भदौरिया ने   सभी कों महिलाओ कों उनके मासिक धर्म पर चर्चा करते हुए बताया की इन दिनों में किन किन बातो का ध्यान रखना चाइये साथ इस टाइम क्या क्या पोषण आहर लेना चाहिए   उन्होंने स्मारस्कोप के जरिये किस प्रकार कलपोस्कॉपिक की जाँच की जाती है इस पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में फॅमिलीप्लानिंग एसोसिएशन  ऑफ इंडिया के सहयोग से सभी प्रतिभागियों के वजन नाप कर बल्लोद प्रेशर एवं शुगर की जाँच निशुल्क की गयी इस आयोजन में १७८ महिलाओं ने भागीदारी की I                                                                                                                        अतिथियों का स्वागत  श्रीमती रजनी तोमर, श्रीमती आशा कुशवाह,श्रीमती शिखा सिंह ,श्रीमती पंकज कुशवाह , श्रीमती सुनीता परिहार ,श्रीमती मीरा तोमर ,श्रीमती साधना राठौर ,श्रीमती कृष्णा परमार,श्रीमती शालिनी राजावत ,महावीर सिंह तोमर,डॉक्टर आदित्य भदौरिया, सुरेन्द्रपाल सिंह कुशवाह, बलबीर सिंह परमार, सागर नाती, आर एस राठौर, अमर सिंह परिहार ,रविंद्र सिंह कुशवाह,  मुनेश सिंह कुशवाह ,मनोहर सिंह कुशवाह आदि ने किया I कार्यक्रम  के सम्बन्ध में रूपरेखा मुनेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रस्तुत की Iस्वागत  भाषण दीपक तोमर ने दिया तथा आभार प्रदर्शन अक्षेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया Iसंचालन यशी ने किया  I

प्रेषक

     मुकेश तिवारी

 वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post