ad

डॉ मीनू पांडेय नयन काव्य कुमुदिनी अलंकरण-2025 से सम्मानित


 डॉ मीनू पांडेय नयन काव्य कुमुदिनी अलंकरण-2025 से सम्मानित

संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति मध्यप्रदेश, बालाघाट द्वारा आयोजित वार्षिक साहित्यकार अधिवेशन 

'प्रस्फुटन 2025' का आयोजन 

भोपाल । शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उमावि, बालाघाट के प्रांगण में  किया गया। इस अवसर पर डाॅ मीनू पांडेय 'नयन' को भगवंत राव जी आडे की स्मृति में प्रदान किये जाने वाले  'कुमुदिनी अलंकरण 2025' 

उनकी कृति, 'देव तुम्हारे लिए', से डाॅ एल सी जैन, अशोक सिंहासने, डॉ रौनक जमाल, डॉ सतीश चिले, विद्यासागर नामदेव एवं अजय कुमार पाण्डेय जी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। कृति देव तुम्हारे लिए को गत माह अखिल भारतीय कला मंदिर, भोपाल द्वारा साहित्य कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। डॉ मीनू पांडेय नयन की अब तक 24 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। उनकी कृति बुंदेली बतरस साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश एवं हिन्दी राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कृति 'आयाम जिंदगी के', मध्य प्रदेश 2020 की सर्वाधिक चर्चित कृति में सम्मिलित रही है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post