ad

गीता चौबे, बेंगलूर: गीता चौबे गूँज की दसवीं पुस्तक 'प्रेम-कलश छलके' का लोकार्पण बेंगलूरु में सम्पन्न हुआ



 गीता चौबे, बेंगलूर: गीता चौबे गूँज की दसवीं पुस्तक 'प्रेम-कलश छलके' का लोकार्पण बेंगलूरु में सम्पन्न हुआ


पुस्तक लोकार्पण के साथ सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी संपन्न

 बेंगलूरु की अग्रणी साहित्यिक संस्था साहित्य साधक मंच तथा अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच के सौजन्य से साहित्यकार सम्मान,पुस्तक विमोचन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के इस 211 वें आयोजन के अध्यक्ष श्री मिलनसार अहमद, पूर्व निदेशक, आल इंडिया रेडियो, बेंगलुरु, मुख्य अतिथि डॉ महेश 'दिवाकर' संस्थापक अध्यक्ष, अंतर राष्ट्रीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद एवं विशिष्ट अतिथि श्री दर्शन बेजार तथा श्री गुफरान अमजद  रहे। संचालन संस्थापक अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद मर्मज्ञ जी ने किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सम्मान-समारोह के साथ साहित्यकार गीता चौबे गूँज की दसवीं पुस्तक "प्रेम-कलश छलके" का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मानित होनेवाले साहित्यकारों में श्री ज्ञानचंद मर्मज्ञ,डा मृदुला चौहान,डा अंजना वर्मा,डा सुधा आदेश,डा सुधा अहलूवालिया,डा पूनम सिन्हा,डा प्रतीक्षा तिवारी,श्रीमती उर्मिला उर्मी, श्रीमती स्वीटी सिंघल सखी एवं श्री उदय प्रताप सिंह थे।संस्था की ओर से डा महेश चंद्र दिवाकर जी को पगड़ी तथा शाल व सम्मान पत्र भेंट कर 'साहित्य शिखर सम्मान' से सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य-पाठ हुआ जिसमें शामिल होने वाले रचनाकारों में मिलनसार अहमद,डा महेश दिवाकर,अमजद बनारसी,दर्शन बेज़ार, डॉ रामगोपाल भारतीय, ज्ञानचंद मर्मज्ञ,उदय प्रताप सिंह, ज्योत्सना आर्या सोनी सुधा आहलुवालिया उर्मिला श्रीवास्तव, प्रीति राही, सुशील कुमार, डॉ पुनम सिन्हा राधेश्याम यादव 'सुदर्शन, सुधा दीक्षित, डॉ सुधा आदेश, रजनी शाह, डॉ अंजना वर्मा, प्रतीक्षा तिवारी,डॉ इंदु नारा,वरुण दीक्षित,रत्नदीप खरे, बापू गौड़ा पाटिल, सुशील कुमार, प्रभात रंजन, प्रयास जोशी, राही राज़,सुरिन्दर कोहली सूरी, उषा उमेश गुप्ता, त्रिलोकी मोहन पुरोहित,काव्या खन्ना, स्वीटी सिंघल सखी, गीता चौबे गूँज,जमील बनारसी,अरसल बनारसी,प्रतीक भारत पलोड, एच आर नरसिम्हन,नारायण सिंह  आदि रहे। अंत में जलपान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post