ad

वाग्देवी परिषद ने मनाया होली मिलन और याद किया अमर शहीदभगत सिंह राजगुरु ,सुखदेव को


वाग्देवी परिषद ने मनाया होली मिलन और याद किया अमर शहीदभगत सिंह राजगुरु ,सुखदेव को

भानपुरा:-नगर की साहित्यिक संस्था वाग्देवी संस्कृति परिषद के तत्वावधान में श्री गांधी सार्वजनिक वाचनालय और पुस्तकालय के भवन में संस्था द्वारा होली मिलन और अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु,सुखदेव का पावन स्मरण करते हुए नगर के प्रसिद्ध कवि और समाज सेवी कोमल दादा कोरिया की अध्यक्षता में यादगार गरिमा आयोजन की शुरुआत मां शारदापूजन ,वंदन से शुरू हुई।शारदा वंदना राजेश बंदवाल ने प्रस्तुत की,बीज वक्तव्य इतिहास एवम् पुराविद् डॉक्टर प्रद्युम्न भट्ट ने देते हुए शहीदों के योगदान को रेखांकित कर कहा कि आने वाले समय में  समृद्ध भारत ,भारत ज्ञान परंपरा की राह पर विश्व का नेतृत्व करेगा।सभी अतिथि जनों का शाल श्रीफल पुष्प मालाओं से स्वागत कर परिषद के अध्यक्ष राधे श्याम टेलर ने मुक्तक से शुरुआत की।कार्य क्रम में महावीर जंगम ने अज्ञेय और दुष्यंत परम्परा पर काव्यपाठ किया।झालावाड़ के वरिष्ठ कवि राजेंद्र शांतिय ,झालावाड़ के अखिल भारतीय साहित्य परिषद के झालावाड़ इकाई अध्यक्ष सुरेश निगम,साहित्य परिषद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राजेश पुरोहित,राजेंद्र राजन आचार्य ,उमेश जी,ने होली के रंगों से काव्य फुहारों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया।प्रेस परिषद के अध्यक्ष लाल चंद्र रुदावल, वाचनालय ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक गोखरू ,संचालक विजय शर्मा ने संबोधित किया ।डॉक्टर नीरज राठौर,गणपत छ राबा, और सहायक प्राध्यापिका तृप्ति नामदेव  प्रदीप वाधवाने भी कविता पाठ ओर पत्र वाचन किया इस अवसर पर  डॉक्टर राजेंद्र दुबे बद्री प्रसाद दुबे इंद्र मल यति, देवीदयाल सहगल,,मोहन लाल लोहार, किरण निगम  रामस्वरूप जोशी गोरि लाल बंजारा ,कैलाश तिवारी,मोहन मरमत, लक्ष्मी नारायण टेलर, रमाकांत उपाध्याय भगत सिंह भाटी खेमकरण भूटानी   डॉक्टर अजय बघेरवाल,योगेन्द्र मालवीय महेश कुमार ,पुरुषोत्तम व्यास सुनील हंसरस सहित अनेक काव्य प्रेमी सज्जन उपस्थित र हे।अशोक गोखरू ने कहा कि आज पढ़ी गई रचनाओं का संकलन वाचनालय द्वारा प्रकाशित किया जाएगा ।  मनीषा भट्ट ने मंदसौर जिले का स्वतंत्रता इतिहास पुस्तक वाचनालय अध्यक्ष अशोक गोखरू को भेंट की। कोमल दादा कोरिया जी ने साहित्यिक आयोजनों के लिए  समर्पित रहने की बात कही कार्यक्रम का सफल संचालन कवि राकेश शर्मा  आंवली कलां द्वारा हास्य व्यंग्य  के साथ किया गया ओर आभार  परिषद के संयोजकडॉक्टर प्रद्युम्न भट्ट  ने माना।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post