वागीश्वरी शिखर साहित्य सम्मान से सम्मानित हुई संतोष श्रीवास्तव
भोपाल । बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स के तत्वावधान में साहित्य की दुनिया में उपलब्धियां प्राप्त प्रसिद्ध साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव को वागीश्वरी शिखर साहित्य सम्मान (लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित किया गया।
पुरस्कार के अंतर्गत मानधन, शॉल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा मुदगल के कर कमलो द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया सहित देश विदेश से पधारे नामचीन साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)
