ad

युवा आयाम सेवा भारती (युवाम) नर्मदापुरम ने मनाया बलिदान दिवस


 युवा आयाम सेवा भारती (युवाम) नर्मदापुरम ने मनाया बलिदान दिवस

इटारसी । 23 मार्च 2025 दिन रविवार को इटारसी नगर के जयस्तम चौक पर युवा आयाम सेवा भारती के  मध्य भारत प्रांत संयोजक श्री संकल्प दीक्षित जी के विशेष आथित्य में बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर के सभी युवा एवं नागरिक बंधु शामिल हुए। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के समक्ष पुष्प अर्पित किए तथा मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि दी ।    इस अवसर पर संकल्प दीक्षित जी ने बलिदान दिवस का महत्व बताया एवं कहा कि हमारे भारत के वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही भारत स्वतंत्र हो पाया । हम उन सभी बलिदानों को आज नमन करते हैं और युवाओं में उन बलिदानियों के गाथाओं का वर्णन किया जाना चाहिए । 

युवा आयाम के जिला संयोजक आशीष भदोरिया ने बताया की 23 मार्च 1931 को भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को लाहौर की जेल में फांसी दी गई थी जिस कारण से प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे से पूरे देश में क्रांति की एक ऐसी लहर फैलाई कि देश का बच्चा-बच्चा राष्ट्र के लिए मर मिटने को तैयार हो गया। आशीष भदोरिया जी ने लोगों को यह संदेश दिया कि जिस प्रकार सच्चे राष्ट्र भक्तों ने अपने आप को देश के लिए बलिदान कर दिया इस प्रकार हम सभी युवाओं का कर्तव्य है कि अपने देश के प्रति प्रेम और सच्चे धर्म का निर्वहन करें इसी प्रकार हम अपने राष्ट्रधर्म और राष्ट्र प्रेम की और अग्रसर होंगे और अपनी भारत माता की आन बान शान को बनाए रखेंगे।

 इस अवसर पर इटारसी नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह , सेवा भारती जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे,  नर्मदापुरम युवा आयाम सेवा भारती (युवाम) संयोजक आशीष भदौरिया ,पशुपतिनाथ धाम समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान , भूतपूर्व सैनिक अजीत तोमर ,अंकित राठौर ,रमेश जगदेव , चंदन बाथरी,एडवोकेट पंकज पटेल ,चेतन पटेल , शिवकांत मालवीय, राकेश मालवीय, यतीश बस्तवार, गिरधारी चौरे, काजल बस्तवार, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा नगर के युवा साथी एवं नगर वासी उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post