ad

पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले रामलला


पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले रामलला

श्रीराम नवमी पर द्वारकाधीश बड़ा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों धर्मप्रेमी नागरिक हुए शामिल

इटारसी। आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को श्रीराम नवमी के अवसर पर तुलसी चौक स्थित बड़ा मंदिर परिसर श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली। श्रीरामलला पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर विभिन्न समाजों एवं नागरिकों से अपने घर प्रतिष्ठान के सामने स्वागत किया। शोभायात्रा के पूर्व आयोजन में श्रीराम जन्म महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा भी अल्प समय के लिए शामिल हुए। 

श्रीराम जन्म महोत्सव द्वारा 62वें वर्ष में जारी श्री राम जन्म महोत्सव अंतर्गत विगत सात दिवस से श्रीराम कथा का आयोजन श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर परिसर तुलसी चौक में किया जा रहा था। विश्राम दिवस की कथा में रविवार को महाराज मानस मणि ने श्रीराम के राजतिलक की कथा सुनाई। साथ ही मंदिर में श्रीराम लला का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। राम जन्म के समय मंदिर में बधाइयां गाई, मिष्ठान बांटा गया। बच्चों को खिलौने और चॉकलेट वितरित की गई। 

देर शाम श्रीराम जी की शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की भव्य झांकी रथ पर विराजित होकर निकली जिसमें श्रीराम के साथ माता सीता, भाई भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के साथ हनुमान जी महाराज शामिल रहे। साथ ही अयोध्या में विराजित श्रीराम लला के स्वरूप की झांकी भी रथ पर सवार रही। जिसे नागरिकों से खूब सराहा ओर प्रभु से आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में कथाव्यास आचार्य मानस मणि भी रथ पर सवार होकर निकले जिनका नगरवासियों ने पुष्पहार ओर पुष्पवर्ष कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में डीजे, घोड़े, ढोल बाजे की धुन पर जनकर रामभक्त नाचे।

बजरंग अखाड़े ने दिखाए करतब 

श्रीराम शोभायात्रा में इस वर्ष बजरंग व्यायाम शाला मालाखेड़ी होशंगाबाद शामिल हुआ और आकर्षण का केंद्र रहा। अखाड़े के सदस्यों के करतब देखकर लोग हैरान रह गए। मुंह से आग निकलना, आग के दंडों को घुमाना, तलवारबाजी सहित अन्य करतब को लोगो ने खूब सराहा।

जगह जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत

बड़ा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई श्रीराम शोभायात्रा का नगर के नागरिकों से अभिनंदन किया। शोभायात्रा का पूज्य पंचायत सिंधी समाज, गांधी परिवार, संस्कृत पाठशाला, सांवरिया निवास, जैन समाज, अग्रवाल समाज, रजत ज्वेलर्स, सराफा बाजार, एलकेजी ज्वेलर्स, तीसरी लाइन, श्री राम जानकी मंदिर (छोटा), पहली लाइन, जयस्तंभ चौक पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, मोहन काका चौराहा सहित अनेकों स्थान पर शोभायात्रा का पुष्पवर्ष कर मिष्ठान, आइस्क्रीम, जलपान, फलहारी नमकीन आदि का वितरण किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त नागरिक हुए शामिल

आयोजन समिति के प्रवक्ता भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में पिछले कई वर्षों की तुलना में इस वर्ष ऐतिहासिक संख्या में रामभक्त शामिल हुए। आयोजन समिति के पदाधिकारी संरक्षक प्रमोद पगारे, उमेश अग्रवाल, सतीश सांवरिया,  अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक, उपाध्यक्ष विष्णु पांडे, सचिव अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष अमित सेठ, देवेंद्र पटेल, दीपक उज्जैनिया सहित बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु, धर्मप्रेमी नागरिक और मातृशक्ति सम्मिलित हुई।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post