ad

सदभावना मंच सदस्यों ने मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप को किया नमन


 सदभावना मंच सदस्यों ने मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप को किया नमन

 खंडवा। सदभावना सदस्यों व्दारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में आयोजित सभा में वीर योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि सभा के पूर्व विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज राज सिंह सहित मंच सदस्यों ने महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। पुष्पांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए श्री सिहं ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के वीर योद्धा थे, जिन्होंने अकबर की अधीनता स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने जीवन भर मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया और अपने राज्य की रक्षा की। महाराणा प्रताप की वीरता और साहस की कहानियां आज भी भारत में प्रेरणा का स्रोत हैं। वही मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि ऐसे योध्दा के पद चिन्हों पर चल कर हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर मंच के प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डा. जगदीशचंद्र चौरे, डा.विरेंद्र लाड, अर्जुन सिहं राठौड़, डा. आशाराम पटेल, सुरेंद्र गीते, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, कमल नागपाल, नारायण फरकले, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, एनके दवे, अवधेश सिहं सोलंकी, जयदीप सिहं जाधम, विराज राठौड़, अनिता धोतरे, अनिष्का वैणानी, अशोक पारवानी, योगेश गुजराती आदि सहित सद्भावना मंच सदस्य उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post