केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने किया संदर्भ इटारसी पुस्तक का विमोचन
इटारसी। शहर के इतिहास, वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं पर वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रमोद पगारे द्वारा लिखित पुस्तक संदर्भ इटारसी का गुरुवार को केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने सुखतवा के गुरुकृपा परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व विस अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष पारिख मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री
उईके ने अपने संबोधन में पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब वे कालेज में थे, उस दौर से वे पगारे के लेख पढ़ते आ रहे हैं। विमोचित पुस्तक को लेकर प्रशंसा टीप भी उन्होंने लिखी।
.jpg)
