ad

विहिप का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनीमालवा में होगा आयोजित

 


विहिप का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनीमालवा में होगा आयोजित

 इटारसी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नर्मदापुरम का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनीमालवा प्रखंड में श्री राम जानकी मंदिर जयस्तंभ  पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें संपूर्ण जिला एवं प्रखंड समिति का सम्मिलित होना अनिवार्य किया गया है। वर्ग स्थान पर 21 जून को दोपहर 2 बजे वर्ग प्रारंभ होगा और 22 जून को सायं 4 बजे वर्ग का समापन होगा। 

जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने बताया कि पूरे देश में प्रांतीय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल, मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग लग चुके हैं। इसी कड़ी में अब जिले स्तर पर अभ्यास वर्ग लगने की सूचना है। सभी कार्यकर्ता गण समय पर पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित करें।

जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि अभ्यास वर्ग में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह जी एवं प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह जी चौहान के साथ केंद्र तथा प्रांत के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


           जारीकर्ता 

      अनुरुद्ध चंसौरिया 

         नगर उपाध्यक्ष 

   विश्व हिंदू परिषद इटारसी 

       जिला नर्मदापुरम


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post