ad

जिला हॉकी संघ की कार्यकारिणी भंग, कार्यकाल पूर्ण, नये चुनाव होंगे


 जिला हॉकी संघ की कार्यकारिणी भंग, कार्यकाल पूर्ण, नये चुनाव होंगे

इटारसी। जिला हॉकी संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आज रविवार को फ्रेन्ड्स स्कूल में हुई बैठक में कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नयी कार्यकारिणी के चुनाव होने तक कन्हैया गुरयानी को कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। आज संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए करतल ध्वनि से सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
दोपहर में बैठक से पूर्व वर्तमान कार्यकाल पर चर्चा हुई, सभी ने कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल पर बधाई दी। निवृतमान अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि चार वर्ष का कार्यकाल बिना किसी विवाद के सभी के सहयोग से सफल रहा। उन्होंने कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया। निवृतमान कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी ने नवीन कार्यकारिणी के गठन होने तक कन्हैया गुरयानी का नाम कार्यकारी अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस अवसर पर प्रशांत जैन, शिरीष कोठारी, राजेन्द्र तोमर, साजिद मलिक, अखिल दुबे, हिमांशु अग्रवाल, सर्वजीत सिंघ सैनी, डॉ. ताविश अरोरा, मो. जाफर सिद्दीकी, मनमोहन सिंघ वाही, जयराज सिंह, एमए कुरैशी, मयंक जेम्स, रवि हरदुआ, परमीत सिंघ भाटिया, राजू हरदुआ, सौरभ दास, सुश्री मंजू ठाकुर, नंदकिशोर विनोदिया, रोहित नागे, अजय अल्वर्ट जोसफ, विशाल तोमर, साहिल चौरे, राजेश पंडित, रितेश जैन, वैभव अग्रवाल, राजेश पटवा,  मोनू गुप्ता, आशीष शर्मा, मितेश चेलानी, अमित श्रीवास, अमजद गोलंदाज, सुशील शुक्ला, रमाशंकर कौल, मेहबूब खान, मंगेश यादव, राजकुमार बावरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post