मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर "आम महोत्सव" का किया शुभारंभ
आम प्रदर्शनी में 34 प्रकार के आमों के स्टॉल लगाए गए
सभी मंत्रियों ने आम का रसास्वादन किया
नर्मदापुरम/03,जून,2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी के राज भवन परिसर में आयोजित "आम महोत्सव" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मणि प्रभा एवं बॉम्बे ग्रीन किस्म के आम चखकर महोत्सव का शुभारंभ किया। आम का रसास्वादन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में लाए गए देशी आम भी चखे। प्रदर्शनी में जम्बो केसर, सुंदरजा, कृष्ण भोग, लंगड़ा आम, गजरिया, मालदा आदि किस्मो की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं श्री जगदीश देवड़ा के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह और मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री प्रहलाद पटेल आदि ने भी आम का स्वाद चखा और आम की विभिन्न किस्मो की सराहना की। इस अवसर पर नरसिंहपुर के किसान श्री विजय पाल सिंह ने आम की विभिन्न किस्मो की टोकरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की। आम उत्पादक किसान श्री सुभाष पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को "यथार्थ गीता" पुस्तिका इस अवसर पर भेंट की।
.jpg)
