ad

भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला अहिल्या संपन्न


भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला अहिल्या संपन्न

इंदौर । भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला तथा वर्ष 2025 -26 के पदाधिकारीयों की नवीन कार्यकारी का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 

पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्म वर्ष के उपलक्ष में यह आयोजन संपन्न हुआ। इसमें प्रांत की 16 शाखाएं सम्मिलित हुई। कार्यशाला कार्यकर्ता निर्माण की पहली सीढ़ी है। कार्यशाला के माध्यम से आगंतुक प्रतिनिधियों को परिषद का परिचय, दर्शन, सिद्धांत, उद्देश्य, विभिन्न सेवा संस्कार, पर्यावरण संपर्क एवं महिला सहभागिता के प्रकल्पों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करना होता है। शपथ अधिकारी मनीष बिसानी ने शपथ दिलवाई। स्वागत भाषण प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने दिया।मुख्य अतिथि अरविंद बंडी,रजनीश चौरडिया राजकुमार साबू व राजीव श्रीवास्तव ने परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर अपना उद्बोधन दिया। डॉ मुकेश मोढ़ ने पंच परिवर्तन सूत्र, डॉ अशोक जैन ने एनीमिया एवं डायबिटीज जागरूकता, प्रकाश तिलक ने स्वावलंबन पर तथा प्रांत संयोजक सेवा डॉ.शैलेंद्र महोदय,विभिन्न समूह प्रमुख श्रीमती प्रीति शर्मा, प्रांत वित्त सचिव अजय कमले ने अपने-अपने विषयों पर अपने विचार रखे। विभिन्न शाखों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नौ परिषद साथियों ने विकास मित्र अभियान का हिस्सा बनने की प्रतिबद्धता दर्शायी।कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव विजय नामदेव ने किया तथा आभार प्रांत संगठन सचिव अनंत अरझरे ने किया। उक्त जानकारी प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष दुबे ने दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post