ad

करुणाधाम में 22 जुलाई से वंदे राष्ट्रमातरम् प्रतिष्ठा महोत्सव


करुणाधाम में 22 जुलाई से वंदे राष्ट्रमातरम् प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल : भारत की संस्कृति, परंपरा और पराक्रम को समर्पित "वंदे राष्ट्रमातरम् राष्ट्र अनुष्ठान में देवी भारत माता के पूजन, यज्ञ, कन्या पूजन, अन्नदान, प्रकृति पूजन एवं कला संस्कार जैसे विशिष्ट आयोजन होंगे। अनुष्ठान करुणाधाम आश्रम में 25 जुलाई तक चलेगा। ज्ञात हो कि इसी दिन वर्ष 2015 में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह कर मां महालक्ष्मी के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

आश्रम के श्री शाश्वत शांडिल्य ने बताया कि यह आयोजन करुणाधाम पितृ पुरुष परम्पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री बाल गोविन्द जी शांडिल्य महाराज के आशीर्वाद से करुणाधाम पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश जी शाडिल्य महाराज के सानिध्य में हो रहा है। अनुष्ठान से माँ आदिशक्ति की शक्ति के साथ राष्ट्रगौरव, स्वाभिमान और अखंड भारत की भावना सशक्त होगी।

होंगे विभिन्न कार्यक्रम

करुणाधाम में बुधवार 23 जुलाई को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पंचांग प्रयोग, गुरुवार 24 जुलाई को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक भूमंडल स्थापना और शुक्रवार 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे पूर्ण आहूति भी होगी। इसी दिन शाम को 7:30 बजे मां महालक्ष्मी की दिव्य आरती का आयोजन भी किया गया है।

सांस्कृतिक संध्या में विशेष

आश्रम की सुश्री ईशा शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार 22 जुलाई को रात 8 बजे साधो बैण्ड की प्रस्तुति होगी। बुधवार 23 जुलाई को रात 8:00 बजे श्री संजय मेहता एवं समूह द्वारा ड्रामा का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा और गुरुवार 24 जुलाई को रात 8 बजे पंडित श्री राजेंद्र गंगानी द्वारा कत्थक की प्रस्तुति दी जायेगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post