नगर पालिका कर्मचारियों के लिए कार्यालय में लगा नेत्र जांच शिविरइटारसी। नगर पालिका परिषद के सभागार में आज एएसजी नेत्र चिकित्सालय भोपाल के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन नगर पालिका कर्मचारियों के लिए किया। शिविर में 121 कर्मचारियों ने अपनी नेत्र ज्योति की जांच करायी।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करायी। अस्पताल के मैनेजर दीपक चौरे ने बताया कि शिविर में 121 लोगों ने जांच करायी। इन कर्मचारियों में से 21 को मोतियाबिन्द की शिकायत बताई गई। 3 कर्मचारियों में तिरछापन, 2 में नासूर की शिकायत मिली। इनका निराकरण करने सभी को जरूरी परामर्श प्रदान किया। इस अवसर पर अस्पताल के मैनेजर एवं पीआरओ दीपक कुमार चौरे, ऑप्टोमेटरिक्स अंकुश, सन्नी का सहयोग रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)
