श्री पंच पिपलेश्वर महादेव का दिव्य ताम्रेश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया
हरदा । पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवार के अवसर पर हरदा मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार हुआ, जिसमें महादेव अपने दिव्य ताम्रेश्वर स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं । कलाकार जयकृष्ण चांडक का इस मंदिर में विगत इक्कीस सालों में सतत् निन्यानवेवां श्रृंगार है, करीब आठ घंटे लगे पूर्ण करने में, श्रृंगार में मिट्टी, रंग, चमकदार कपडा, चुनरी कपड़ा, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया है, भाई रोहित सोनी का सहयोग रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)
