ad

नागपंचमी पर दंगल, पहलवानों ने दिखाये दाव-पेंच


नागपंचमी पर दंगल, पहलवानों ने दिखाये दाव-पेंच

इटारसी। नागपंचमी के अवसर पर पंचशील व्यायामशाला नई गरीबी लाइन के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में अनेक छोटे-बड़े स्थानीय पहलवानों ने एकदूसरे पर दाव-पेंच आजमाये। ढोल की थाप के साथ पहलवानों का जोश चरम पर था। कोई जीता तो खुश होकर गया, जो हारा मायूस रहा। विजेताओं को पार्षद मनजीत कलोसिया, कैलाश रैकवार, चेतन पहलवान ने पुरस्कृत किया।
नागपंचमी के अवसर पर आयोजित दंगल लगभग दो घंटे चला जिसे देखने दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। नागपंचमी के अवसर पर यह आयोजन यहां हर वर्ष किया जाता है। इसमें मोहल्ले के बड़े-छोटे पहलवान अपने दाव-पेंच आजमाकर एकदूसरे को पटखनी देने की कोशिश करते हैं। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। दंगल का नेतृत्व जगदीश, मनीष यादव, करण बरगले सहित मोहल्ले के युवाओं ने किया। 
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post