ad

करणी सेना पर लाठीचार्ज की कार्यवाही के लिए सर्व समाज ने ज्ञापन दिया


 करणी सेना पर लाठीचार्ज की कार्यवाही के लिए सर्व समाज ने ज्ञापन दिया

सिवनी मालवा । हरदा में करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ बाह्मण समाज लौवंशी समाज रघुवंशी समाज गौर समाज एवं सभी समाज के लोगों ने दो पीपल बाबा पर एकत्रित होकर शांतिपूर्ण ठंग से तहसील आफिस पहुंचे यहां पर एसडीएम सरोज सिंह परिहार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में लिखा कि 13 जुलाई 2025 को शांतिपूर्ण प्रदर्शन क्षत्रिय करणी सेना के द्वारा हरदा में किया गया था उक्त शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं आँसू गैस का प्रयोग किया गया, इतना ही नहीं पुलिस द्वारा छात्रावास में जाकर लाठीचार्ज किया एवं आम नागरिकों पर भी लाठीचार्ज किया करणी सेना इस घटना की घोर निंदा करती है एवं पुलिस द्वारा किये गये कृत्य की जांच हो एवं दोषियों पर कार्यवाही की जावें अन्यथा नर्मदापुरम की करणी सेना सेना द्वारा उग्रप्रदर्शन करने को मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में कोदरसिह मौर्य शम्भू सिंह भाटी, रघुवीर राजपूत, डाक्टर विशाल सिंह बघेल, सोनू भाटी, विकास पाठक, ईश्वर जमींदार, डाक्टर पूनम राजपूत के साथ सर्व समाज के सैंकडों लोग तहसील कार्यालय पहुंचे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post