ad

व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी के 101 वे जन्मदिवस पर 22 अगस्त 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा


व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी के 101 वे जन्मदिवस पर 22 अगस्त 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा
 

इटारसी ।  समीपस्थ ग्राम जमानी में सुप्रसिध्द व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी के 101 वे जन्मदिवस पर 22 अगस्त 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है I 

सुबह 10 बजे से श्रद्धांजलि के उपरांत विवेचना रंग मंडल जबलपुर के ख्यात नाम कलाकारों द्वारा परसाई जी की रचनाओं पर आधारित हास्य व्यंग्य नाटक  *निठल्ले की डायरी* का मंचन सुप्रसिध्द नाट्य निदेशक नवीन चौबे जी के निर्देशन में मंचन किया जाएगा I 

इस वर्ष का परसाई की जन्मभूमि जमानी की ओर से दिया जाने वाला हरिशंकर परसाई सम्मान इसी नाटक के निर्देशक नवीन चौबे जी को दिया जाएगा I 

दूसरे सत्र में इसी सभा में भारत के सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार कवि *संपत सरल* अपनी व्यंग्य रचनाओं का पाठ करेंगे I

 परसाई पर लिखी किताब काल के कपाल पर हस्ताक्षर के लेखक राजेन्द्र चंद्र कांत राय इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा श्री गुरदीप सिंह जी श्री भूपेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे I 

इस कार्यक्रम में देश भर से परसाई के अनुयायी आ रहे हैं I

आयोजन समिति ने एक प्रेस वार्ता करके इस कार्यक्रम की जानकारी दी एवं सभी साहित्य प्रेमी जनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया है I

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items