ad

भगवान श्री झूलेलाल के 25 वें चालीहा महोत्सव में पहुंचे विहिप पदाधिकारी


भगवान श्री झूलेलाल के 25 वें चालीहा महोत्सव में पहुंचे विहिप पदाधिकारी 

भगवा चोला ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल का आशीर्वाद किया प्राप्त 

इटारसी।  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिंधी समाज द्वारा आयोजित 25 वें चालीहा महोत्सव में पहुंचे जहां पर झूलण सेवा समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। 

उक्त कार्यक्रम वलेचानी परिवार के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विहिप के नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वलेचानी की महती भूमिका रही। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भगवा शॉल ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भजन कीर्तन का आनंद देर रात तक लिया।

इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री चेतन जी राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप  तिवारी,नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया एवं संतोष शर्मा की उपस्थिति रही।


              

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post