विहिप ने अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन
विखंडन हिंदुओं की आपसी फूट के कारण - चेतन सिंह राजपूत
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज सन अकैडमी स्कूल पुरानी इटारसी में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री चेतन जी राजपूत का मार्गदर्शन छात्र छात्राओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने अखंड भारत का विखंडन कैसे हुआ और कौन-कौन से देश अखंड भारत में समाहित थे। संगठित रहने और उसके महत्व का विषय छात्र छात्राओं के बीच में रखा।
उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और लाखों बलिदानों के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी तो मिली लेकिन अधूरी आजादी मिली क्योंकि आजादी के एक दिन पूर्व भारत माता के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदू बंटा है तब तब देश कटा है। हिंदुओं की आपसी फूट के कारण 20 बार भारत खंडित हुआ है और आज भी भारत को अखंड रखने की चुनौती है।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी एवं शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अतिथियों का स्वागत सम्मान स्कूल प्राचार्य बरखा पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विहिप नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया न
.jpg)
