पंडित नवीन बिहारी जी बने संत पुजारी संघ के पदाधिकारी
नवधा भक्ति एवं शबरी चरित्र पर अद्भुत प्रवचन दिए- पंडित विपिन बिहारी ने
धर्म अध्यात्म और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित हुई नवदिवसीय श्री राम कथा में- आचार्य महेश त्रिपाठी
सागर । सागर के तिलक गंज वार्ड के एम एस गार्डन में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन बुंदेलखंड के ग्रहस्थ संत गौ पीठाधीश्वर पूज्य पंडित विपिन बिहारी जी महाराज के मुखारविंद से नवधा भक्ति माता शबरी की अद्भुत प्रेम भावना सहित भरत चरित्र और श्री राम के राज्यआरोहन पर प्रवचनों के साथ ही मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ सागर के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंडित नरेंद्र दीक्षित की सहमति से जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण गर्ग एवं प्रभारी पंडित शेखर तिवारी धर्माचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच, पंडित रसिक बिहारी महाराज, पंडित शेखर तिवारी पंडित मुन्ना चौबे ने कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित नवीन बिहारी जी महाराज को धर्माधिकारी से अलंकृत किया तथा कथा व्यास पंडित विपिन बिहारी जी और नवीन बिहारी जी को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र से अभिनंदन किया| समाज सेवी पंडित मुन्ना चौबे को समाज रत्न मनोहर साहू को युवा धर्म से शाल श्रीफल से सम्मानित किया| इस अवसर पर धर्म सभा में राष्ट्रपति द्वारा शिक्षाविद की उपाधि से सम्मानित प्रख्यात राष्ट्रीय मंच संचालक आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच ने कहा कि परम पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में कर्म मीमांसा यज्ञ आदि अनुष्ठान कर्म फल की सांसारिक विधान की प्रतिष्ठा की स्वीकृति है और एक आदर्श परिवार का सूत्र दिया गया है हमारे बुंदेलखंड के संत विपिन बिहारी जी समूचे भारतवर्ष में श्री राम कथा शिव महापुराण श्रीमद् भागवत पर अपनी ओजस्वी वाणी से इतने लोकप्रिय हैं कि हजारों का जन समूह उनकी कथा श्रवण करने सम्मोहित सा हो जाता है साहित्यकार त्रिपाठी ने कहा कि स्वदेशी पूज्यते राजा विद्वान सर्वत्र पूजे थे और जहां पर कृपा राम की हुई ता पर कृपा करें सब कोई सुन कर सभी को मंत्र मुग्ध किया शिवसेना उप राज्य प्रमुख पंडित पप्पू तिवारी ने भी इस अवसर पर संत पुजारी संघ और विद्वान पंडितों को सम्मानित किया| पंडित रामकृष्ण गर्ग और शेखर तिवारी ने कहा कि आज बुंदेली धरती पर हम सब अपने कथा व्यासों को सम्मानित कर अभिभूत हैं इस सम्मान समारोह में भोपाल में पधारे मानस भवन के न्यासी तुलसी मानस भारती के संपादक मानस मर्मज्ञ पंडित देवेंद्र रावत पंडित ऋषिक बिहारी महाराज पंडित शिवनारायण तिवारी पंडित रामसेवक पंडित ऋग्वेद त्रिपाठी पंडित राहुल चौबे पंडित प्रदीप बिहारी राहुल मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार पंडित पवन शर्मा पंडित पप्पू तिवारी आचार्य पंडित महेश पत्र त्रिपाठी, यजमान सुरेश सोनी सहित टीकमगढ़ छतरपुर एवं दमोह सागर के श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे आभार पंडित पप्पू तिवारी ने माना |
.jpg)
