ad

राष्ट्रीय स्तर की माइक्रोफिक्शन प्रतियोगिता आयोजित की


राष्ट्रीय स्तर की माइक्रोफिक्शन प्रतियोगिता आयोजित की

गांधीनगर ।  जन्माष्टमी विषय पर माइक्रोफिक्शन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुल 21 बाल साहित्यकारों ने भाग लिया। इसके परिणाम आज प्रातः 9 बजे घोषित किए गए, शब्द सीमा 150 से 250 थी। इस संबंध में ऑनलाइन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जामाभाई वी सोलंकी कवि 'मुस्कान' उपस्थित थे। सरस्वती वंदना उषा दावड़ा ने प्रस्तुत की। अतिथि परिचय संस्था के अध्यक्ष डॉ. शैलेश वानिया 'शैल' ने कराया। प्रतियोगिता में केशवाला प्रिया पोपटभाई ने प्रथम, खुटी रिया हाथीभाई ने द्वितीय और मकवाना पुरी लाखाभाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक किरण छोंकर दीवानी धरमपुर थीं। राष्ट्रगान फोरम आर मेहता ने प्रस्तुत किया। आभार दर्शन योगिताबेन मोदी ने व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post